न्यूज डेस्क्। तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल में पेट के ट्यूमर का इलाज गर्भावस्था के तौर पर किए जाने के बाद पीड़ित महिला ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और पांच लाख रुपये के जुर्माने की मांग करते हुए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
जस्टिस टी राजा की अदालत में शुक्रवार को यह मामला आया था. उन्होंने सरकारी वकील से महिला की चिकित्सा रिपोर्ट के बारे में कुछ स्पष्टीकरण की मांग की. मामले की अगली सुनवाई अब दो हफ्ते बाद होगी.
याचिका में शिकायतकर्ता ने कहा है कि मासिक धर्म में अनियमितता महसूस करने के बाद वह मार्च 2016 में अस्पताल गई थी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह गर्भवती है और प्रसव नवंबर में होगा.
महिला को समय आने के बावजूद जब प्रसव पीड़ा नहीं हुई, तो वह दोबारा अस्पताल गई. डॉक्टरों ने फिर उसका स्कैन किया और बताया कि बच्चा बिल्कुल ठीक है. उसे कुछ और दिन तक रुकने के लिए कहा गया.
महिला ने कहा कि 21 नवंबर को उसके पेट में बेहद तेज़ दर्द हुआ. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. याचिका में कहा गया कि वह उस वक्त हैरान रह गई, जब डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह गर्भवती नहीं है और उसके पेट में एक छोटा ट्यूमर है.
इसके बाद शिकायतकर्ता एक निजी स्कैन केंद्र में गई, जहां इस बात की पुष्टि हुई कि उसके गर्भाशय में एक छोटा और तंतुमय पदार्थ बन रहा है और वह गर्भवती नहीं है.
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल रिपोर्ट सहित उसके सभी दस्तावेज उस डॉकेट से हटा दिए गए हैं, जहां उसकी नियमित जांच के बारे में लिखा जाता था. महिला ने कहा कि डॉक्टरों ने उसे गलत तरीके से गर्भवती करार दिया और अनावश्यक रूप से गर्भावस्था की दवाइयां दी.
महिला ने श्रमिक के तौर पर काम करने वाले अपने पति को सारी बात बताई तो उसने अस्पताल प्रशासन से संपर्क कर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उचित मुआवजे की मांग की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली
-
रेलवे का बड़ा तोहफा: दिल्ली-लखनऊ समेत 175 स्टेशनों पर महिलाओं को मिलेंगे बिल्कुल ‘मुफ्त’ सैनिटरी पैड -
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज, मां की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई -
अडानी ग्रुप करेगा ₹1 लाख करोड़ का निवेश, मुंद्रा से कमर्शियल उड़ानें शुरू -
लिव-इन का विरोध करने पर कसाई बनी बड़ी बेटी, बॉयफ्रेंड संग मिलकर माता-पिता और छोटी बहन को चाकू से गोदा -
असम में बड़ा फैसला: 3 से ज्यादा बच्चे होने पर गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में नहीं मिलेगी ‘फ्री जांच’, 1 जुलाई से नियम लागू -
रात 3 बजे छापेमारी में मिला 3 किलो सोना, सब्यसाची दत्ता के राजदार के घर पहुंची पुलिस -
आ रही है ‘वंदे भारत स्लीपर’- इन 9 रूट्स पर राजधानी एक्सप्रेस की छुट्टी करने की तैयारी, हवाई जहाज जैसी मिलेंगी सुविधाएं -
होटल, अस्पताल के बाद लखनऊ के कोचिंग सेंटर की आग में 14 छात्र जिंदा जले, कई झुलसे -
MP High Voltage Drama: ‘शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा…’ दमोह में प्रेमी ने मोबाइल टावर पर काटा गदर, प्रशासन के आश्वासन के बाद उतरा -
Somnath Bharti Post Controversy: सोमनाथ भारती की सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद- दिल्ली BJP ने पुलिस कमिश्नर से की FIR दर्ज करने की मांग, जानें क्या है पूरा मामला -
US Drops ‘Indo’ From Command: ट्रंप सरकार ने पलटा 8 साल पुराना फैसला- US इंडो-पैसिफिक कमांड से हटाया ‘Indo’ शब्द; भड़की कांग्रेस बोली- ‘यह भारत का अपमान’ -
Delhi Terror Module Busted: दिल्ली दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम- ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 5 और आतंकी गिरफ्तार; पुलिसवालों की हत्या और थानों की रेकी का मिला था टास्क -
Desert Zoom Meeting: वर्क फ्रॉम होम की खुली पोल-रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करते हुए शख्स ने अटेंड की ‘जूम मीटिंग’, इंटरनेट पर वीडियो ने मचाया तहलका -
Dhanu Lagna Vastu: किस्मत के बेहद धनी होते हैं धनु लग्न वाले- विपरीत हालातों में भी नहीं मानते हार; जानें क्यों खास होते हैं इस लग्न के लोग -
Bhojan Vastu Niyam: डाइनिंग टेबल या जमीन पर बैठकर खाना? जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार भोजन करने का सही तरीका और सही दिशा, जिससे घर आएगी सुख-समृद्धि -
UP Bank Locker Theft: फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया का घोटाला- लॉकर से ‘गोल्ड लोन’ के 96 पैकेट गायब; तत्कालीन मैनेजर सहित 3 पर FIR -
पैसा, शोहरत और करियर… सब कुछ ठाकुर जी पर वारा- संत प्रेमानंद महाराज की शरण में आईं एक्ट्रेस प्रणवी; अब बनीं साध्वी भगवती -
बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ही रहेंगे नेता प्रतिपक्ष; कोर्ट ने स्पीकर के फैसले पर रोक से किया इंकार -
Balodabazar Massive Murder Conspiracy: गड़े खजाने के लिए 21 मर्डर की खौफनाक साजिश-कब्र से खोदकर निकाले गए 6 ग्रामीणों के सड़े-गले शव; रायपुर में डॉक्टरों की विशेष टीम ने किया पोस्टमार्टम -
Historic US-Iran Peace Deal: दुनिया को मिली युद्ध से मुक्ति-डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर; हटेंगे सभी प्रतिबंध
