Saturday, May 16, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

झेलम में नहाना मासूम को पड़ गया भारी, डूबने से हुई मौत

श्रीनगर : दस वर्ष के बच्चे की झेहलम नदी में डूबने से मौत हो गई। बच्च्े की पहचान शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल्ल रशीद निवासी खयाम श्रीनगर के रूप में हुई है। वह अनंतनाग के खन्नबाल में नंदपोरा के निकट झेहलम में नहा रहा था और गहरे पानी में डूब गया। शब्बीर अनंतनाग में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था।

 बच्चे के डूबने का पता चलते ही एसएसपी अनंतनाग अल्ताफ अहमद खान एसडीआरएफ की टीम के साथ नदी के किनारे पहुंच गये और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply