Sunday, May 24, 2026
Latest:
FEATURED

ज्योतिषियों पर आ सकता है संकट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस करेगा भविष्यवाणी

मैग्जीन के अंत में आपके सन साइन के आधार पर निकलने वाले राशिफल को यदि आप भी पढ़ने के शौकीन हैं और उसे सही मानते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको रोजाना अपनी कुंडली में स्थित ग्रहों के आधार पर ज्योतिषीय जानकारी मिल सकती है। इसके लिए आपको एक पर्सनल ज्योतिषी के पास भी नहीं जाना होगा और उसे दक्षिणा देने की जरूरत भी नहीं होगी।

तीन दोस्तों बानू गुलर, बेन वेट्ज़मैन और अन्ना कोप ने एस्ट्रोलॉजी को नए स्तर पर ले जाने का फैसला किया। उन्होंने इसके लिए ज्योतिष की कला का अध्ययन करने में कई महीने का समय दिया और फिर उन्होंने आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस (एआई प्रोग्राम) को प्रशिक्षित किया। अक्टूबर में उन्होंने को-स्टार (Co—Star) नाम के ऐप को शुरू किया।

ऐप निर्माताओं ने दावा किया है कि एप में ऐसी एल्गोरिदम बनाई गई है, जिससे यह चंद्रमा की स्थिति, सौर मंडल के अन्य ग्रह और 12 घरों में राशि-कारकों को शामिल किया गया है। ये कारक हर घर के लिए अलग-अलग विषयों जैसे रिश्तों, काम और घर आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अपनी कुंडली प्राप्त करने के लिए, यूजर को अपनी जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान फीड करना होगा। ऐप के इंजन इसके बाद नासा से डेटा लेकर पता करेगा कि कौन सा ग्रह किस स्थान पर है यानी किस राशि में चल रहा है। इसके बाद को-स्टार इस जानकारी के आधार पर दैनिक राशिफल तैयार करके दिखाएगा। दोस्त एक दूसरे को इसके साथ जोड़ सकते हैं और अपने चार्ट की तुलना कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply