Site icon Yashbharat.com

जैश के आतंकी ने उगला NSA अजीत डोभाल पर हमले का पाकिस्तानी प्लान, दफ्तर की रेकी कर वीडियो सीमा पार भेजा

Dobhal

Dobhal

भारत में आतंक फैलाने के पाकिस्तानी साजिशों का एक बार फिर पर्दाफाश हो गया है। बीते दिनों गिरफ्तार हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने खुलासा किया है कि कैसे पाकिस्तान भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पर पैनी नर रखे हुए है। इसके लिए पाकिस्तान ने डोभाल के दफ़्तर की रेकी तक कराई।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी के खुलासे बाद कि उसने पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देश पर राजधानी में सरदार पटेल भवन और अन्य अहम ठिकानों की जासूसी (रेकी) की है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के दफ्तर और आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मामले से जुड़े लोगों ने इस बात की जानकारी दी। अजीत डोभाल भारत के सबसे अधिक प्रोटेक्टेड शख्सियतों में से एक हैं। अजीत डोभाल 2016 की उरी सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 बालाकोट अटैक के बाद से ही पाकिस्तान से संचालित होने वाले आतंकी समूहों के टारगेट में रहे हैं।

नाम न जाहिर होने देने की शर्त पर इस मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल को संभावित खतरे से सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्राललय को अवगत करा दिया गया है। बता दें कि सरदार पटेल भवन में ही अजीत डोभाल का दफ्तर है।

दिल्ली और श्रीनगर के अधिकारियों ने कहा कि जैश के आतंकी हिदायत-उल्लाह मलिक से पूछताछ के दौरान अजीत डोभाल के कार्यालय की जासूसी वाले वीडियो के बारे में जानकारी सामने आई। बता दें कि शोपियां के रहने वाले इस जैश ऑपरेटर मलिक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मलिक के खिलाफ जम्मू के गंग्याल पुलिस स्टेशन में धारा 18 और 20 यूएपी अधिनियम के तहत एक केस दर्ज किया गया है, जिसका एफआईआर नंबर- 15/2021 है। मलिक, जो कि जैश फ्रंट समूह, लश्कर-ए-मुस्तफा का प्रमुख है, को अनंतनाग में गिरफ्तार किया गया था और उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए थे।

मामले से परिचित लोगों ने कहा कि हिदायत ने पूछताछकर्ताओं को बताया कि 24 मई 2019 को उसने NSA के कार्यालय समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सुरक्षा विस्तार का एक जासूसी वाला वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से श्रीनगर से नई दिल्ली आया था। उसने एनएसए के दफ्तर की रेकी करने के बाद उस रिकॉर्ड किए गए वीडियो को व्हाट्सऐपप के जरिए अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर को फॉर्वरड किया था। हैंडलर को उसने ‘डॉक्टर’ के रूप में बताया गया है।

Exit mobile version