Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

जुआ फड़ पर कुठला पुलिस का चला हथौड़ा: 12 जुआडियो से 61 हजार रुपये बरामद

कटनी। जुआ फड़ पर कुठला पुलिस का चला हथौड़ा: 12 जुआडियो से 61 हजार रुपये बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन जी द्वारा बदमाशो की धर पकड कर सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे  अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया एवं  ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना कुठला पुलिस द्वारा जुआ फड मे कार्यवाही करते हुए 12 जुआड़ियो को पकड़ा है।

11 नवम्बर को मुखबिर से सूचना मिली की पहरुआ वेयर हाउस के सामने जुआ के फड लगाकर बैठे है एवं जुआड़ीयान तास के 52 पत्तो पर हार जीत का दाव पेच लगा कर अवैध लाभ अर्जित कर रहे है की सूचना पर हमराह स्टाफ लेकर सूचना तस्दीक हेतु पहुचा जहाँ पर जुआडियान दो अलग अलग फड़ो में जुआ मन्ना खेलते हुये मिले जिनको घेरा बंदी कर पकड़ा गया पकड़े जाने पर नाम पता पूछा गया जो 1. रविशंकर, 2. समरजीत सिंह, 3. सुनील, 4. विनोद, 5. रिषभ, 6. समीर, 7. श्रीधर, 8. उपेन्द्र प्रताप, 9. रवि, 10. अजय उर्फ अज्जू, 11. अभिषेक, 12. अखिलेश निवासी कटनी के जुआ मन्ना खेलते हुये मिले जिनके कब्जे से एक फड़ एवं जुआडियो से 25000 एवं दूसरे फड़ एवं जुआड़ियो से 36000 हजार रुपये कुल 61000 रुपये एवं प्रत्येक फड़ से 52 तास के पत्ते प्राप्त होने पर जप्त किया गया ।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में सउनि. तीरथ तेकाम, सउनि मनसुख साहू, प्रधान आरक्षक राजेश, दिवाकर ओझा, अजय यादव, रामेश्वर सिंह, राहुल मिश्रा, नन्दकिशोर, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, अमरजीत, शिशिर पाण्डेय, शुभम जैन, राजू मार्को द्वारा जुआ फड़ को पकडने में विशेष भूमिका रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम