Saturday, May 16, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

जीते जी जाहिर कर दी थी श्रीदेवी ने अपनी आखिरी इच्छा, चाहती थीं ऐसे हो अंतिम विदाई

मुंबई: श्रीदेवी के अचानक मौत के बाद हर तरफ शोक की लहर है। शनिवार रात करीब 11 बजे दुबई के फाइव स्टार होटल में अभिनेत्री श्रीदेवी की दिल की गति रोकने से मौत हुई। खबर के मुताबिक वह होटल के बाथरूम में गिर पड़ीं।

 

yashbharat

मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। श्रीदेवी की एक ऐसी इच्छा थी जिसे वह हमेशा पूरा करना चाहती थीं। यहां तक कि उनकी यह इच्छा कई बार इंटरव्यू के दौरान भी बातों में नजर आईं।

yashbharat

कहा जाता है श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत प्यारा था और उन्होंने एक दिन कहा था कि उनकी अंतिम यात्रा जब निकाली जाए तो वो सफेद रंग के फूलों से सजाई जाए। उनकी या इच्छा का ख्याल रखा गया है और संस्कार के समय हर चीज सफेद रखी गई है।

yashbharat

यही वजह है कि श्रीदेवी अपनी ज्यादातर फिल्मों में सफेद कलर की पोशाक में नजर आईं। श्रीदेवी की इसी अंतिम ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अब उनका परिवार जुट गया है। जहां श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा उस जगह को सफेद रंग मोगरा और गुलाब के फूलों से सजाया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply