जीजा को मंहगा पड़ा साली से छेडख़ानी करना

मामला पुलिस के पास पहुंचा
जबलपुर नगर संवाददाता। खितौला थाने के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले मे अपने घर से ससुराल आकर साली से छेडख़ानी करना जीजा को बहुत मंहगा पड़ गया पीडि़त पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अभिरक्षा मे लेकर घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में खितौला पुलिस ने बताया कि सिहोरा के पास का रहने वाला एक युवक अपनी ससुराल खितौला आया हुआ था जहां पर उसका 19 वर्षीय साली अपने घर मे अकेली थी और उसके परिजन मजदूरी करने के लिये कहीं गये हुये थे इसी दौरान युवती के जीजा ने साली का हांथ पकड़ कर उसके साथ बुरी नियत से छेडख़ानी करने लगा जब साली ने अपनी आबरू बचाने के लिये जोर जोर से आवाजें लगाई तो जीजा ने घर के बाहर निकाला और बाइक से वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सूचना के आधार पर पीछा करती पहुंची डायल 100 ने जीजा को दबोच कर थाने लाया गया जहां पुलिस ने जीजा को अभिरक्षा मे लेते हुये इस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।








