मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। यहां देश में आपातकाल के खिलाफ भाजपा के विरोध के तहत आयोजित कार्यक्रम विचार संबोधन सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई ये समझने की गलती ना करे कि हम सिर्फ देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना करने के लिए काले दिन का स्मरण करते हैं। हम देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को जागरूक करना चाहते हैं, हम लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सज्ज रखने के लिए इसका स्मरण करते हैं
पीएम ने कहा कि देश ने कभी सोचा तक नहीं था कि सत्ता सुख के मोह में और परिवार भक्ति के पागलपन में, लोकतंत्र और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले लोग हिन्दुस्तान को जेलखाना बना देंगे। एक परिवार के लिए संविधान का किस प्रकार से साधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है, शायद ही ऐसा उदाहरण कहीं मिल सकता है।
पीएम ने कहा कि आज के युवा को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि इमरजेंसी के समय में क्या हुआ था। वो नहीं जानते कि आजादी के बिना जीना क्या होता है।
पीएम ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके खिलाफ कोर्ट में भ्रष्टाचार के आरोप लग सकते हैं और उन्हें जमानत भी लेनी पड़ेगी। इसलिए अब वो न्यायपालिका को डराने के लिए महाभियोग चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी मानसिकता आज भी वैसी ही है जैसी आपातकाल के दौरान थी।
पीएम बोले कि जब-जब कांग्रेस पार्टी को और खासकर एक परिवार को अपनी कुर्सी जाने का संकट महसूस हुआ है तो उन्होंने चिल्लाना शुरू किया है कि देश संकट से गुजर रहा है, देश में भय का माहौल है और देश तबाह हो जाने वाला है और इसे सिर्फ हम ही बचा सकते हैं।
पीएम ने कहा कि आपातकाल के समय नयायपालिका को भयभीत कर दिया था, जो लोकतंत्र के प्रति समर्पित थे उनको मुसीबत झेलने के लिए मजबूर कर दिया गया था और जो लोग एक परिवार के पक्ष में थे उनकी पांचों उंगलियां घी में थी।
पीएम ने कहा कि मैं अनुभवी पत्रकार कुलदीप नायर जी का सम्मान करता हूं, उन्होंने इमरजेंसी के दौरान आजादी की लड़ाई लड़ी। हो सकता है वो हमारे कड़े आलोचक हों लेकिन मैं उन्हें सलाम करता हूं। उस दौरान जब किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाने से इन्कार कर दिया तो उनके गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी गई।
पीएम ने आगे कहा कि जिस पार्टी के अन्दर लोकतंत्र ना हो उनसे लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। जिन्होनें देश के संविधान को कुचल डाला हो, देश के लोकतंत्र को कैदखाने में बंद कर दिया हो, वो आज भय फैला रहे हैं कि मोदी संविधान को खत्म कर देगा। लोकतंत्र के प्रति आस्था को मजबूत करने के लिए हमें आपातकाल के इस काले दिन को भूलना नहीं चाहिए और भूलने देना भी नहीं चाहिए।
-
डीजीपी के सख्त निर्देशों के बाद भी नहीं थम रहा रील्स का क्रेज, क्या MP में भी लागू होगी सोशल मीडिया पॉलिसी? -
नेपाल में तबाही के बाद हरकत में भारत: पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात, सीमा पर SSB तैनात, जल्द पहुंचेगी राहत सामग्री -
नाले के पुनर्निर्माण के लिए खुदाई करके नाला निर्माण पूरा कराना भूले अधिकारी, माधवनगर गेट के पास प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार -
मध्य प्रदेश में UCC बिल को राज्यपाल की हरी झंडी, राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव -
इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मोहिनी अट्टम द्वारा आयोजित ‘विजया अवॉर्ड्स 2026’ के लिए चयनित हुईं शहर की युवा कथक कलाकार आस्था सिजारिया -
Katni: गहोई समाज का 21वां कजलियाँ मिलन समारोह 30 अगस्त को, 10 वयोवृद्ध होंगे सम्मानित -
गंगा एक्सप्रेसवे: अब प्रयागराज से सीधे हरिद्वार तक दौड़ेगी गाड़ियां, यूपी कैबिनेट ने दी हरी झंडी -
सरकारी स्कूलों के छात्र भी पढ़ेंगे डिजिटली: एमपी के 6वीं से 8वीं तक के बच्चों के लिए शुरू होंगी ई-क्लासेस, टैबलेट और मोबाइल से होगी पढ़ाई -
नेपाल में कुदरत का कहर: रसुवा में तिब्बत से आई बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीयों समेत 384 यात्री लापता -
नेपाल बाढ़ हादसा: रसुवा में लापता 291 विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय शामिल, +977-9851289445जारी हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर -
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह का सिंहासन छिना, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज -
महंगाई पर करारा प्रहार: दिल्ली समेत 5 प्रमुख शहरों को मिलेगी ₹35 किलो प्याज, नासिक से 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर निकली ‘कांदा एक्सप्रेस’ -
तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही, 1000 लोगों के बहने की आशंका; 5 जिलों में अलर्ट जारी -
घर खड़ी रही कार, फिर भी कट गया टोल: MPRDC के ‘जादुई’ फास्टैग सिस्टम से उड़ गए ₹88 -
भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेश को क्यों अर्पित करते हैं रक्षा सूत्र? जानें धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त -
सिंगरौली में सरकारी फायर ब्रिगेड से धुली BJP विधायक की निजी कार, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल -
कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामला: कैबिनेट का फैसला, मंत्री विजय शाह पर अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी सरकार -
लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तान में बड़ा विस्तार: सिंध में बनाए 7 नए मरकज, ISI और सरकारी तंत्र से मिल रही सुरक्षा -
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे मालनपुर में गोदरेज की नई इकाई का शुभारंभ -
शक्कर के बाद अब गुड़ के दामों में उछाल: त्योहारी सीजन से पहले बढ़ा महंगाई का बोझ
