जि‍ला शि‍क्षा अधि‍कारी ने सेंटा क्‍लाज को लेकर यह आदेश कि‍या जारी, न मानने पर होगी सख्‍त कार्रवाई

Shajapur: जि‍ला शि‍क्षा अधि‍कारी ने सेंटा क्‍लाज को लेकर यह आदेश कि‍या जारी, न मानने पर सख्‍त कार्रवाई होगी।

क्रिसमस पर बच्‍चोंको सेंटा क्‍लाज बनाने के लिए स्‍कूलों को बच्‍चों के अभिभावकों की अनुमति लेना होगी। क्रिसमस पर्व पर बच्चों को स्कूलों में सांता क्लाज बनाया जाता है।

इसे लेकर हिंदू संगठनों द्वारा विरोध दर्ज कराया जाता रहा है। ऐसे में इस बार शाजापुर में इसे लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बाकायदा लिखित आदेश जारी कर निजी और शासकीय स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को सांता क्लाज बनाने के पहले अभिभावकों से अनुमति लें।

जिला शिक्षा अधिकारी दुबे द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि क्रिसमस के अवसर पर आपके विद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले एवं क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज, विविध वेशभूषा एवं अन्य कोई पात्र बनाये जाने के लिए आपके द्वारा चयनीत छात्र/छात्राओं को उनके अभिभावक से लिखित अनुमति प्राप्त कर ही बनाया जाए।

Exit mobile version