जिला ओलम्पियाड में मेनिका साहू की उत्कृष्ट प्रदर्शन, गणित में प्रथम और विज्ञान-सामान्य ज्ञान में द्वितीय स्थान!
जिला स्तरीय ओलम्पियाड प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, गणेश चौक की कक्षा 8वीं की छात्रा मेनिका साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेनिका ने गणित में प्रथम स्थान और विज्ञान और सामान्य ज्ञान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शाला परिवार उसके इस उपलब्धि पर गर्वित है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।


