Site icon Yashbharat.com

जिला अस्पताल में दारोगा के सामने नर्स और डॉक्टर में मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

20210427 091010

उत्तर प्रदेश में रामपुर के जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात हंगामा हो गया। एक स्टाफ नर्स ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दारोगा की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

मारपीट का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमएस ने अनभिज्ञता जताई है।

रामपुर के जिला अस्पताल में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। आए दिन हंगामा होना यहां आम बात है। सोमवार की दोपहर में डीएम से भी वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में यह मुद्दा उठा था।

इधर, देर शाम एक स्टाफ नर्स डॉक्टर के पास पहुंची और काफी देर तक बहस की। इसी दौरान वहां दारोगा की मौजूदगी में नर्स ने डॉक्टर को चांटा मार दिया जिसके बाद डॉक्टर कुर्सी से उठे नर्स पर हाथ उठाया, तब तक और लोगों ने बीच बचाव कर दोनों लोगों को अलग किया।

घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों ने नर्स और डॉक्टर की मारपीट का वीडिया बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

नर्स-डॉक्टर की मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उधर, सीएमएस आरके मित्तल ने जारकारी से नाराजगी जताई है।

वहीं, शहर कोतवाल तेजवीर सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला जानकारी में आया है लेकिन अभी तक किसी की तहरीर नहीं मिली है।

Exit mobile version