Friday, May 1, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

जिम्‍बाब्‍वे में सड़कों पर उतरे टैंक, सरकारी चैनल पर सेना का कब्‍जा, मगर तख्‍तापलट से इनकार

जिम्बाब्वे में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। बुधवार सुबह यहां से सरकारी चैनल पर सैनिकों के कब्जा करने की खबर आई है। जबकि सेना ने इस से साफ इनकार किया है। सेना के एक प्रवक्ता ने इस बाबत सरकारी चैनल पर तख्तापलट की खबर को गलत बताया है। जेबीसी ब्रॉडकास्टर पर मेजर जनरल एसबी मोयो ने कहा कि हमारे नागरिक और दुनिया सीमाओं से कहीं आगे हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि सेना ने सरकार पर कब्जा नहीं किया है। उन्होंने इसी के साथ देश के नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

सेना की ओर से इस ऐलान से चंद घंटों पहले 100 टुकड़ियों को हरारे की सड़कों पर देखा गया था। इस दौरान उनके साथ टैंक भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि हरारे की सड़कों पर विस्फोट की उन्हें खबरें मिली थीं और वे राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की सुरक्षा के मद्देनजर वहां पर मौजूद थे।

उन्होंने आगे बताया कि हम चाहते हैं राष्ट्रपति और उनका परिवार सुरक्षित रहे। हम सिर्फ उनके इर्द-गिर्द अपराधियों पर निशाना साध रहे हैं, जो घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चश्मदीद ने राष्ट्रपति के घर के पास गोलीबारी की सूचना दी थी। एएफपी की रिपोर्ट की मानें, तो सेना के वाहनों ने जिम्बाब्वे की संसद के बाहर का रास्ता ब्लॉक कर दिया है। ऐसे में वहां से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply