जिंदा बच्चे को मरा बताने वाले मैक्स हॉस्पिटल की बढी मुश्किलें
दिल्ली। दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स हॉस्पिटल की मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल बच्चे की मौत का मामले में दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने आरोपी डॉक्टर्स के अलावा और लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें वरिष्ठ गॉयनेकोलोजिस्ट भी शामिल है। यह नोटिस 9 डॉक्टर्स और 2 नर्सेज को नोटिस भेजा गया है। दिल्ली मेडिकल काउंसिल ने नोटिस भेजकर मामले पर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में 30 नवंबर को डॉक्टरों ने एक जिंदा बच्चे को मरा हुआ बताकर परिजनों को सौंप दिया था। बाद में दोनों बच्चों के शव पैकेट में डालकर दे दिए। परिजन जब बच्चे को ले कर जाने लगे तो उसमें जीवन के लक्ष्ण दिखाई दिए। मधुबन चौक पर अचानक एक पैकेट से कुछ हरकत होने लगी। पैकेट खोला तो लड़के की सांस चल रही थी।

केजरीवाल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल द्वारा एक परिवार के जुड़वां बच्चों में से एक जीवित बच्चे को मृत घोषित किए जाने के मामले में पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

