पूर्वी दिल्ली: ज्योति नगर इलाके में कराटे चैंपियन किशोरी तनिशा (14) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। तनिशा परिवार के साथ गोकुलपुरी में रहती थी। उसके परिवार में पिता नवाब, मां, एक भाई व बहन हैं। सोमवार शाम को वह अपने घर में अकेली थी। उसने अकेले में कराटे की बेल्ट से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे से लटका देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
तनिशा के पिता ने बताया कि बचपन से ही वह कराटे की खिलाड़ी रही। जूनियर लेवल पर उसने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के अलावा एशिया में भी एक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उसने नेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल भी जीता। इधर कुछ दिनों पूर्व गोवा में होने वाली किसी प्रतियोगिता में सलेक्शन के लिए उसका तालकटोरा स्टेडियम में ट्रायल हुआ था, लेकिन वह उसमें पास नहीं हो पाई थी। तनिशा इलाके के एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। इस साल उसने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें उसकी कंपार्टमेंट आई थी। इसके बाद से वह काफी हताश थी। परिवार ने उसे समझाने का खूब प्रयास किया, लेकिन तनिशा उदास रहने लगी थी।
एशिया में जीता गोल्ड मेडल
परिजनों ने बताया कि तनिशा ने जूनियर लेवल पर कई राज्यों के अलावा एशिया में भी खेला है। एशिया में उसने गोल्ड मेडल भी जीता था। इस बार गोवा में होने वाली किसी प्रतियोगिता में उसका सलेक्शन नहीं हुआ था। साथ ही इस साल दसवीं कक्षा में उसकी कंपार्टमेंट भी आई थी। इससे वह काफी हताश थी। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद तनिशा का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। तनिशा के पिता उत्तर-पूर्वी जिले में एक राष्ट्रीय पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं।
सीमा में उलझी रही पुलिस
गोकुलपुरी इलाके में जूनियर खिलाड़ी के फांसी लगाने की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। मौके पर यूपी और दिल्ली पुलिस दोनों पहुंच गए। यूपी पुलिस दिल्ली पुलिस का इलाका बताने लगी। शव को कब्जे में लेकर जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। मंगलवार को भी सीमा विवाद कायम रहा। चूंकि मामला आत्महत्या का था। इसलिए बाद में ज्योति नगर थाना पुलिस ने ही तनिशा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंपा।
-
नुसरत भरूचा स्पाइन फ्रैक्चर: बाली हादसे के बाद भारत लाई गईं, मुंबई में होगी सर्जरी -
IAF की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस: एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने साफ की रणनीति; अलग ड्रोन फोर्स से इनकार, Su-57 विकल्प और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सराहा -
Asian Games 2026: ईशान किशन का तूफान और गेंदबाजों का कहर, श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत फाइनल में; सिल्वर पक्का, अब गोल्ड पर नजर -
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से टला 9/11 जैसा बड़ा आतंकी हादसा; जानें क्या थे वे 37 सेकंड और इमरजेंसी कोड्स का गणित -
FSSAI का बड़ा एक्शन: ‘सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी’ का लाइसेंस सस्पेंड, किचन में मिले सड़े टमाटर, फफूंद लगा खाना और कॉकरोच -
FBI की ‘Top 10 Most Wanted’ लिस्ट में शामिल हुआ गैंगस्टर गोल्डी बराड़: 8.3 करोड़ का इनाम घोषित -
कटनी जनसुनवाई: रजिस्ट्री कराई पर जमीन पर मिला किसी और का कब्जा; पीड़ित की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश -
नंदीग्राम उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार हासिरानी रथ के हलफनामे के खिलाफ कांग्रेस की याचिका खारिज, कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला -
शिव गरीबों के, राम अमीरों के: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी के बयान पर मचा राजनीतिक बवंडर; BJP का करारा पलटवार -
Asian Games 2026: निशानेबाज़ नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, इंडिविजुअल ट्रैप में जीता गोल्ड; भारत को मिला 5वां स्वर्ण पदक -
कश्मीर: करनाह में बेकाबू होकर खाई में गिरी गाड़ी, 5 की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती -
Insurance Rules: बीमाधारकों की बल्ले-बल्ले-मिस-सेलिंग और महंगे प्रीमियम पर IRDAI का बड़ा वार, बदल जाएंगे इंश्योरेंस के नियम -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने से गई जान; कमरे से मिला इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर -
सामुद्रिक शास्त्र: होंठों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वभाव, जानें आपके होंठ क्या कहते हैं आपके बारे में -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम” -
शिकारियों की खैर नहीं: कर्नाटक के जंगलों में उतरेगी ‘बेल्जियम शेफर्ड’ की ब्रिगेड, 5 टाइगर रिजर्व में संभालेंगी मोर्चा -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
अरब सागर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: पाकिस्तान का PNS हुनैइन हुआ क्षतिग्रस्त, भारत का कोलकाता क्लास शिप सुरक्षित -
टाटा ग्रुप में बड़ा फैसला: एन. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, अगले 5 सालों के लिए मिली कमान
