जिंदगी से खिलवाड़…

जबलपुर। शहर की सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं से लोग अपनी जान गवांते जा रहे है। इनमें युवाओं की संख्या ज्यादा रहती है। मौत की वजहें ज्यादातर तेज रफ्तार या बाईक स्टंट हुआ करते है बावजूद इसके ये खतरनाक स्टंटबाज इससे सबक नही ले रही है। सड़कों पर युवाओं के बाईक पर करतब करते देखना अब आम बात है, बेखौफ करतबबाज जहां भीड़ भरी सड़क पर खतरनाक स्टंटकर अपनी जान को जोखिम में डाल रहे है वही राहगीरों की मौत का भी कारण बनते जा रहे है। कड़ी कार्रवाई ना होने से ये इन हरकतों पर लगाम लगना मुश्किल हो गया है। इनपर अंकुश तभी लगाया जा सकता है जब यातायात विभाग इनका लायसेंस रद्द करे और कड़ी कार्रवाई करे।

इसे भी पढ़ें-  खबरदार रेल यात्रियों! जबलपुर में बाथरूम के पानी से धोई जा रही थीं सब्जियां; सिद्धी विनायक रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, अस्वच्छता की हदों ने चौंकाया

Leave a Reply

Scroll to Top