जावेद अहमद राणा ने सेना और पुलिस के बाद अब मीडिया को बताया आरएसएस का एजेंट
मेंढर। पिछले दिनों मिडिया की सुर्खियों में रहे मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा ने एक बार फिर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पुलिस , सेना और पत्रकारों को आरएसएस का एजेंट बताया है । पिछले दिनों एक समारोह के दौरान राज्य मंत्री चौधरी जुल्फकार अली और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के सामने मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा ने जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
इस दौरान विधायक ने सारी सीमाएं लांगते हुए पुलिस को दल्ला कहा और सेना के जवानों पर सुरक्षा न करने का आरोप लगाया और यहां तक कह डाला कि हम खुद अपनी रक्षा करते हैं सेना और पुलिस नहीं।
विधायक यहीं पर नहीं रुके और बार बार दल्ला शब्द इस्तेमाल करते रहे। विधायक जावेद अहमद राणा ने यहां तक कह डाला कि, मुझे तो पुलिस द्वारा दिए सुरक्षा कर्मचारी पर भी बिश्वास नहीं है मैं तो उन की गन भी अपने पास रखता हूं ता कि ये अगर भागें तो मैं पीछे से इन को गोली मार सकूं। वहीं मीडिया के बारे में बात करते हुए राणा ने कहा कि मीडिया आरएसएस की एजेंट है। आरएसएस ने मीडिया को खरीद रखा है और वही छपता है जो आरएसएस चाहती है।

