Site icon Yashbharat.com

जायन्टस ग्रुप ऑफ मारबल सिटी जबलपुर का दीपावली मिलन संपन्न

yashbharat mono

जबलपुर। जायन्टस ग्रुप ऑफ मार्बल सिटी जबलपुर का दीपावली मिलन एवं वर्ष 2018 की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जायका रेस्टारेंट में अध्यक्ष पी के अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभी सदस्य परिवारों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ आतिशबाजी की एवं आपस में मिलकर पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा गणेश वंदना की प्रार्थना से शुरू हुई इसके पश्चात मंजुला शर्मा, श्रीमती पूजा गुप्ता एवं कुमारी निधी अग्रवाल द्वारा विविध मनोरंजक गेम खिलाए गए। प्रेमलाल खेत्रपाल द्वारा हंसी के फव्वारे कार्यक्रम में मनोरंजक चुटकुले प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अशोक कांबले का बांसुरी वादन रहा उन्होंने बहुत ही सुंदर धुनं प्रस्तुत की जिसे सभी श्रोताओं ने सराहा। संस्थापक अध्यक्ष की रमेश गर्ग द्वारा संस्था के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। शपथ ग्रहण समारोह रमेश गर्ग द्वारा संस्था के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। शपथ ग्रहण वरिष्ठ सदस्य डॉ सुनील श्रीवास्तव द्वारा संपन्न करवाया गया। वर्ष्ष 2018 के लिए अनिल लाम्बा अध्यक्ष, जे के तिवारी, महेश दुबे उपाध्यक्ष अनिल शर्मा सचिव एवं एमएस शुक्ला को कोषाध्यक्ष के पद की शपथ दिलाई गई। शपथ के पश्चात सभी उपस्थिति जनों ने डीजे पर डांस का आनन्द लिया। यूडी राय दिलीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, शरद तेजपाल, हीरा मंगलानी, सुनील गुप्ता, श्रीमती मंजू गर्ग, मिथिलेश लाम्बा, श्रीमती सरोज राय, श्रीमती उर्मिला सराफ, श्रीमती मंजू दुबे, श्रीमती आरती अग्रवाल इत्यादि का उल्लेखनीय सहयोग एवं भागीदारी थी। सभी उपस्थित परिवारों को दीपावली स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया एवं अंत में स्वादिष्ट भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Exit mobile version