Site icon Yashbharat.com

जहां कैटरीना ने लुटवा दी इज़्ज़त वहीं रेखा ने दिया दीपिका को शादी का जोड़ा

20 02 447712172rekha11 ll

मुंबईः ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रहीं दीपिका पादुकोण को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट कर गयी है और सबसे ज्यादा दीपिका के किरदार की प्रशंसा हो रही है।yashbharat

बॉलीवुड स्टार्स भी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के किरदारों के लिए बेहिसाब तारीफें कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने दीपिका के काम की सराहना करते हुए उन्हें संदेश भिजवाया है। सोशल मीडिया पर इस संदेश की तस्वीर पोस्ट करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन में लिखा है पहचानिए कौन।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब रेखा ने दीपिका को कोई उपहार दिया है इससे पहले रेखा ने दीपिका पादुकोण को एक बेहद खूबसूरत साड़ी तोहफे में दी थी। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की रिलीज के बाद रेखा ने दीपिका पादुकोण को एक सिल्क की साड़ी तोहफे में दी थी जिसे दीपिका ने अपने दोस्त की शादी में पहना था और काफी तारीफें बटोरी थीं।

Exit mobile version