Site icon Yashbharat.com

जबलपुर की घनी बस्ती प्रभात नगर, विस्थापित बस्ती, राजीव गांधी नगर और जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड में कराया सेनेटाइजेशन

IMG 20201008 WA0003

जबलपुर। नगर निगम के प्रशासक श्री बी चंद्रशेखर,कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए निगम प्रशासन द्वारा गठित 21 टीमों द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों, रहवासी क्षेत्रों, गली मोहल्लों, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी ऑफिस एवं अस्पतालों में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

एवं कोरोना कन्ट्रोल रूम से प्राप्त होम आइसोलेशन और होम क्वारेन्टाइन में रहने वाले मरीजों के निवास पर अंदर बाहर नगर निगम की सेनेटाइजेशन करने वाली टीमों द्वारा कैमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।

कोरोना के संक्रमण को खत्म करने के साथ साथ मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, जैसी खतरनाक बीमारियों से बचने के लिए भी कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह ने बताया कि छिड़काव कार्य विभिन्न प्रकार की मशीनों द्वारा किया जा रहा है, जैसे – पेट्रोल स्प्रे पंप, बैटरी स्प्रे पंप, सिम्पल हैण्ड स्प्रे एवं पोर्टेबल फागिंग मशीन द्वारा कराया जा रहा है।

उन्होंने ने बताया कि आज प्रभात नगर बस्ती, विस्थापित बस्ती, राजीव गांधी नगर, एवं जार्ज डिसिल्वा वार्ड में सेनेटाईशेजन एवं कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। इस दौरान छिड़काव टीम के साथ संभाग के संभागीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाइजर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version