Site icon Yashbharat.com

जली कार में जिसका समझ रहे थे नरकंकाल, वह जिंदा पहुंचा पुलिस चौकी

car me kankal 2018513 111121 13 05 2018

वेब डेस्क। धार में  मिले नरकंकाल के मामले में नया मोड़ आ गया है, जिस योगेंद्र पाटीदार का नरकंकाल होने की आशंका जताई जा रही थी, वह रविवार को सुबह निसरपुर पुलिस चौकी पहुंच गया। अब पुलिस नए सिरे से मामले की जांच में जुट गई है।

निसरपुर के ग्राम पिपलिया के पास में शनिवार को सुबह करीब 5 पुलिस को एक जली हुई कार में कंकाल मिला था। बताया जा रहा था कि कार में आग लगी और उसके बाद उसमें मौजूद व्यक्ति जल गया। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर कार में मिली तीन अंगुठियों के आधार पर प्राथमिक रूप से यह माना जा रहा था कि यह शव ग्राम पिपलिया के युवक योगेंद्र पाटीदार का हो सकता है। हालांकि इसको लेकर पुलिस और योगेंद्र के परिजन आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रहे थे। पुलिस का यही कहना था कि कि जांच के बाद ही यह स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी 09 सीएफ 8309 ग्राम पिपलिया के पास कुक्षी-बड़वानी स्टेट हाईवे के रोड किनारे एक कार में ड्राइवर सीट पर कंकाल है। इसके बाद तुरंत ही पुलिस ने पड़ताल शुरू की। दरअसल पुलिस को एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह मार्निंग वॉक पर निकला था तब उसने 400 मीटर की दूरी से कार में हल्की आग देखी। लेकिन कुछ ही सेकंड में इस आग ने व्यापक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी निसरपुर पुलिस चौकी पहुंचा तब तक कार जल चुकी थी और अंदर नर कंकाल पड़ा हुआ था। दरअसल यह कार इंदौर से देर रात को पिपलिया के लिए निकली थी।

Exit mobile version