Latest

जलगांव के पास डंपर और एसयूवी में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, सात अन्य घायल

जलगांव! महाराष्ट्र के जलगांव जिले में डंपर और एसयूवी के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात 11 बजे चोपडा-फैजपुर मार्ग पर हुई।
दुर्घटना के समय बालू नारायण चौधरी अपने परिवार के साथ चिनचॉल में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद चोपडा गांव जा रहे थे। फैजपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यावल तहसील के हिंगोला गांव के पास चोपडा-फैजपुर मार्ग पर सामने से आ रहा एक डंपर की एसयूवी से टकर हो गई।

उन्होंने बताया कि चौधरी, उसकी पत्नी और एसयूवी सवार अन्य आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार अन्य सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जलगांव के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सभी पीड़ित मुक्ताई तहसील के चिनचॉल और मेहूल गांव के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Back to top button