जरूरी खबर: जबलपुर कटनी रेल खंड पर 20 फरवरी को फिर लगेगा 6 घंटे का मेगा ब्लॉक, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

05 10 2020 rail cattle 2020105 215646

जबलपुर, यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला

  • कटनी रेल मार्ग पर 20 फरवरी को फिर लगेगा 6 घंटे का मेगा ब्लॉक
  • निवार व हिरन नदी पुल का तीसरा गाडर बदलेगा रेलवे, दोनो ट्रैक पर 6 घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा।

जबलपुर। कटनी-जबलपुर रेल खंड पर स्थित निवार तथा हिरन नदी पुल का तीसरा गाडर बदलने के लिए रेलवे 20 फरवरी को फिर ब्लाक लेगा।

रेलवे ने शनिवार को अप एवं डाउन रेल ट्रैक पर करीब 6 घंटे का मेगा ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इस ब्लाक के कारण कटनी और जबलपुर के बीच का रेल यातायात बाधित होगा कटनी-जबलपुर रेल मार्ग शनिवार 20 फरवरी को एक बार फिर बंद रहेगा।

इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली अनेक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने, कटनी में ही रद्द करने या कटनी में ही रोकने का निर्णय लिया गया है* वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि कटनी-जबलपुर रेल खंड के पुलों पर काम करने के लिए ब्लाक लिया जा रहा है।

तीसरी बार लगेगा ब्लाक:

निवार व हिरन नदी पर गाडर बदलने के लिए रेलवे तीसरी बार ब्लाक लेने जा रहा है। सबसे पहला ब्लाक 26 दिसंबर 2020 को लिया गया इसके बाद दूसरा ब्लाक 23 जनवरी को लिया गया था। अब 20 फरवरी को तीसरा ब्लाक लिया जा रहा है

ये गाड़ियां होंगी प्रभावित:

  • 1705-06 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल स्पेशल ट्रेन – रद्द रहेगी

  • 02289-90 रीवा-जबलपुर-रीवा इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन – कटनी स्टेशन पर टर्मिनेट होकर वहीं से प्रारंभ होगी।

  • 01651-52 सिंगरौली-जबलपुर- जबलपुर स्पेशल ट्रेन – यह ट्रेन कटनी साउथ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी और वहीं से प्रारंभ होगी।

  • 01265-66 अंबिकापुर-जबलपुर- अंबिकापुर स्पेशल ट्रेन – कटनी साउथ स्टेशन में टर्मिनेट होगी और वहीं से प्रारंभ होगी।

  • 02150
    दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन – कटनी-बीना-इटारसी से होकर जाएगी।

  • 03202
    एलटीटी-पटना स्पेशल ट्रेन (जनता एक्सप्रेस) – इटारसी-बीना-कटनी से होकर जाएगी

  • 08610
    एलटीटी-रांची स्पेशल ट्रेन – इटारसी-बीना-कटनी से होकर जाएगी।

  • 09057
    उधना-मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन – इटारसी-बीना-कटनी से होकर जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  Vivo V80 FE 5G की आधिकारिक वेबसाइट पर एंट्री: 7,000mAh बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ जल्द होगा लॉन्च; जानें लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन्स

जरूरी जानकारी

  • – 100 साल पुराने हो चुके हैं गाडर।
  • – 70 साल होती है एक गाडर की उम्र।
  • – 8 गाडर हैं हिरन और निवार पुल पर 02 गाडर अभी तक बदली गई है
  • – 06 घंटे का ब्लाक लेकर बदली जाती है एक गाडर।
  • – 33 मीटर लंबी है गाडर।
  • – 15 फीट के आसपास है ऊंचाई।