जरूरी खबर: जबलपुर कटनी रेल खंड पर 20 फरवरी को फिर लगेगा 6 घंटे का मेगा ब्लॉक, ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

जबलपुर, यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला

जबलपुर। कटनी-जबलपुर रेल खंड पर स्थित निवार तथा हिरन नदी पुल का तीसरा गाडर बदलने के लिए रेलवे 20 फरवरी को फिर ब्लाक लेगा।

रेलवे ने शनिवार को अप एवं डाउन रेल ट्रैक पर करीब 6 घंटे का मेगा ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। इस ब्लाक के कारण कटनी और जबलपुर के बीच का रेल यातायात बाधित होगा कटनी-जबलपुर रेल मार्ग शनिवार 20 फरवरी को एक बार फिर बंद रहेगा।

इस दौरान ट्रैक से गुजरने वाली अनेक ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने, कटनी में ही रद्द करने या कटनी में ही रोकने का निर्णय लिया गया है* वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने बताया कि कटनी-जबलपुर रेल खंड के पुलों पर काम करने के लिए ब्लाक लिया जा रहा है।

तीसरी बार लगेगा ब्लाक:

निवार व हिरन नदी पर गाडर बदलने के लिए रेलवे तीसरी बार ब्लाक लेने जा रहा है। सबसे पहला ब्लाक 26 दिसंबर 2020 को लिया गया इसके बाद दूसरा ब्लाक 23 जनवरी को लिया गया था। अब 20 फरवरी को तीसरा ब्लाक लिया जा रहा है

ये गाड़ियां होंगी प्रभावित:

जरूरी जानकारी

Exit mobile version