जरवाही में जुआ खेलते 21 आरोपी गिरफ्तार, 10,700 रुपये नकद जब्त,निवार पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवा
कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने ग्राम जरवाही में जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 21 आरोपियों को पकड़ा है। मौके से पुलिस ने 10 हजार 700 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए 21 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10,700 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने जिन 21 आरोपियों को पकड़ा, उनमें राजकुमार कोल (50), अर्जुन कुम्हार (58), बलराम रैदास (43), रामनरेश रजक (46), ओमप्रकाश रजक (54), सुनील चौधरी (26), रामफूल चौधरी (59), सोनू भूमिया (25), नरेश भूमिया (40), बलवंत भूमिया (26), गुड्डा कोल (44), राजेश कुमार (50), राजन भूमिया (32), बारेलाल भूमिया (50), अठ्ठी भूमिया (50), शिवचरण भूमिया (34), सोहन कोल (32), मख्खु कोल (50), रामदास कुम्हार (46), शेखलाल भूमिया (65) और बिनोद कुम्हार (52) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर, जिला कटनी के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










