EntertainmentLatestमनोरंजन

जयहिंद से खत्म की बात, दावोस में शाहरुख का भाषण वायरल

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को दावोस में आयोजित हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) सम्मेलन में क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 24वें वार्षिक क्रिस्टल पुरस्कार समारोह में भारत में बाल व महिला अधिकारों की हिमायत करने के लिए दिया गया। इस दौरान शाहरुख खान ने जो स्पीच दी उसने सबका दिल जीत लिया।

उन्होंने कहा, ‘किसी की सेवा करना हमारी पसंद नहीं बल्कि हमारा काम है, जिसे हमें पूरा करना है।’ उन्होंने मंच से ही अपनी बहन, अपनी बेटी सुहाना और पत्नी गौरी खान को हमेशा साथ देने और प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद भी कहा।

शाहरुख ने कहा, ‘मैं अपनी बेटी, बहन और पत्नी को धन्यवाद कहना चाहता हूं। उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे विनम्रता सिखाई। मुझे यहां सम्मानित करने के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहता हू्ं, दावोस का… नमस्कार और जय हिंद।’ शाहरुख की यह स्पीच उनके सभी फैन्स को बेहद पसंद आई। क्रिस्टल पुरस्कार दुनिया की हालत को सुधारने के लिए काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। इसी अवार्ड के साथ ही दावोस में विश्व आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply