FEATURED
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

वेब डेस्क। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.4 तीव्रता का भूकंप आने से घर हिलने लगे और लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए. भूकंप के चलते अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. लोगों से अभी कुछ देर के लिए घर से बाहर ही रहने की अपील की गई है.
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भूकंप के झटनों ने हर किसी को दहशत में डाल दिया. 4.4 तीव्रता के भूकंप के चलते घरों के अंदर रखे सामान हिलने लगे. घर का सामान हिलता देखे लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि भूकंप के चलते किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.








