श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में रविवार की सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल की हानि की खबर सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके से लोग सहम उठे और अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले 12 सितंबर को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के कई इलाके भूकंप के तेज झटके से सहम उठे थे। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
जम्मू-कश्मीर में सुबह 5.15 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 की तीव्रता मापी गई थी। वहीं, हरियाणा के झज्जर में सुबह 5.43 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए थे, जिसकी तीव्रता 3.1 मापी गई थी।











Leave a Reply