Wednesday, May 13, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी ने 24 जून को बुलाई बड़ी बैठक, शाह भी होंगे शामिल, जानिए क्या है एजेंडा

Jammu and Kashmir से आर्टिकल 370 हटाए जाने के करीब 2 साल बाद केंद्र सरकार इस राज्य को लेकर एक और अहम बैठक करने जा रही है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी दलों की एक बैठक बुलाई है।

राजधानी दिल्ली में होने वाली इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री हिस्सा लेंगे।

सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में जारी राजनीतिक अस्थिरता दूर करने के प्रयास होंगे। यानी विधानसभा चुनाव करवाना पर भी मंथन हो सकता है।

भाजपा और कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाइयों के भी इन चर्चाओं का हिस्सा होने की संभावना है, जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य राजनीतिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम