Site icon Yashbharat.com

जब Amit Shah ने INDvsPAK मैच को लेकर किया मजेदार ट्वीट, पाक सेना देने लगी दुहाई

amit shah pak 18 06 2019 m

इस्लामाबाद। क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार का मलाल पाक सेना को भी है। पाक सेना को भारत के गृह मंत्री अमित शाह की उस बात पर मिर्ची लगी है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की इस जीत को पाकिस्तान पर एक ओर सर्जिकल स्ट्राइल करार दिया था। इस मामले में बकायदा पाक सेना के प्रवक्ता ने बयान जारी कर आपत्ति दर्ज कराई है। प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर का कहना है कि क्रिकेट और स्ट्राइक, दो अलग-अलग चीजे हैं। दोनों की तुलना नहीं हो सकती। बता दें, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए उस वर्षा बाधित मैच में भारत ने पाकिस्तान को 89 रन से हराया था। मैच के बाद शाह ने ट्वीट किया था, ‘पाकिस्तान पर टीम इंंडिया की एक और स्ट्राइक और नतीजा भी समान रहा।’

अमित शाह का इशारा 26 फरवरी को पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा की गई एयरस्ट्राइक की ओर था। यह हमला बालाकोट आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में किया गया था। कार्रवाई में कई आतंकी मारे गए थे, हालांकि पाकिस्तान इन्कार करता रहा है।

बहरहाल, अमित शाह के ट्वीट का अब गफूर ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा – ‘Dear @AmitShah, हां आपकी टीम मैच जीती है। वो अच्छा खेले। लेकिन स्ट्राइक और मैच की तुलना नहीं की जा सकती। यदि कोई डाउट है तो हमारी सेना की नौशेरा काउंटर स्ट्राइक के परिणाम याद कर लें। साथ ही 27 फरवरी को पाक सेना की उस जवाबी कार्रवाई को भी याद करें, जिसमें भारतीय वायुसेना के दो विमान मार गिराए गए हैं।’

गफूर ने अमित शाह के इस दावे का भी खंडन किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि नतीजा समान रहा। गफूर ने दावा किया कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक असफल रही थी। उसके दो विमान मार गिराए गए थे और एक पायलट को पकड़ा गया था।

Exit mobile version