Thursday, May 7, 2026
Latest:
EntertainmentLatestमनोरंजन

जब सैफ ने ड्राइवर को धमकाया- ‘शीशा ऊपर करो.. वरना पड़ेगी एक’

जयपुर। तकरीबन 20 साल पुराने एक मामले में 5 अप्रैल को कोर्ट में हाज़िर होने के लिए जोधपुर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने एयरपोर्ट से निकलकर अपनी गाड़ी के ड्राइवर के साथ बदसलूकी की.

1998 में दो काले हिरनों के शिकार के मामले में सैफ अन्य बॉलीवुड सितारों सलमान खान, सोनाली बेंद्रे, तबू और नीलम के साथ सह आरोपी हैं. फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के समय जोधपुर में 1-2 अक्टूबर 1998 की रात को जोधपुर के पास कांकड़ी गांव में शिकार किया गया था जिस पर वाइल्डलाइफ संरक्षण एक्ट के तहत मामला चल रहा है.

सोशल मीडिया पर बुधवार को शेयर किये गये एक वीडियो में सैफ अपने ड्राइवर के साथ बदमिज़ाजी के साथ पेश आते दिखे. वीडियो में सैफ ड्राइवर से कह रहे हैं, ‘शीशा ऊपर करो, रिवर्स करो, वरना पड़ेगी एक.’ कहा जा रहा है कि जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों से सैफ परेशान थे.

53D0yYsVMETK0 SK?format=jpg&name=small

गौरतलब है कि 5 अप्रेल को कोर्ट द्वारा इस मामले में फैसला सुनाया जाना है. सलमान खान पर शिकार का आरोप है जबकि सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर सलमान को शिकार के लिए उकसाये जाने का मामला है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply