Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sports

जब विराट कोहली ने ईशांत शर्मा और युवराज सिंह की मिमिक्री कर लोगों को हंसाया

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। लेकिन आज हम आपको विराट कोहली से जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बेहद कम लोग ही जानते होंगे। विराट कोहली ने एक टीवी शो के दौरान कहा था कि वह बचपन से ही सचिन के बहुत बड़े फैन रहे हैं। जब वह टीम में नए-नए आए थे तो उनसे कहा गया था कि जो भी नया खिलाड़ी टीम में आता वो सबसे पहले सचिन के पैर छूता है। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ साथी खिलाड़ी मजाक कर रहे थे। विराट कोहली ने शो पर टीम के खिलाड़ियों को लेकर भी कई बातें की। जैसा कि हम जानते हैं कि विराट को शुरू से ही मिमिक्री करने का शौक रहा है। विराट बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ अपने टीम के खिलाड़ियों की भी मिमिक्री शानदार तरीके से करते हैं। जब शो के होस्ट ने उन्हें टीम के किसी खिलाड़ी की अवाज निकालने को कहा तो उन्होंने सबसे पहले ईशांत शर्मा की नकल की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply