Site icon Yashbharat.com

जब माधुरी की शादी की खबर सुनते ही फूट-फूट कर रोने लगे थे दीपिका पादुकोण के पिता

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित कभी भी एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में ये दोनों एक इंटरव्यू में एक साथ दिखीं। इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने पिता प्रकाश पादुकोण से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली बात शेयर की।  दीपिका ने बताया कि पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और पिता प्रकाश पादुकोण माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं। जब माधुरी दीक्षित ने शादी की तारीख की घोषणा की तो पापा का दिल टूट गया था और पापा ने खुद को बॉथरुम में बंद कर लिया था। दीपिका की बात सुनकर माधुरी दीक्षित सरप्राइज हो गईं।

माधुरी दीक्षित को पसंद करने की बात इससे पहले कई बॉलीवुड सितारे भी कह चुके हैं। अभिनेता रणबीर कपूर ने कुछ समय पहले कहा था कि माधुरी दीक्षित पर उनका क्रश था। रणबीर कपूर फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के गाने ‘घाघरा’ में एक साथ ठुमके भी लगा चुके हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है और फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अभिनय की तारीफ हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है।

Exit mobile version