Site icon Yashbharat.com

जब बदमाशों को पड़ा मंहगा, ग्वारीघाट में लुटेरों को पब्लिक ने खदेड़ा

images 25

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट दर्शन करने जा रहे एक युवक को चार तत्वों ने बीच रास्ते में रोक-कर चाकू-कट्टा चमकाते हुए रुपयों की मांग की। युवक के मना करने पर आरोपी उसके हाथ की उंगली में पहनी हुई सोने की अंगूठी छीनने लगे, युवक की चीख पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए और लुटेरों को पकडऩे का प्रयास करने लगे।

लोगों के खदेडऩे पर लुटेरे मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। जिसके बाद पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी।

पुलिस ने बताया कि संतनगर ग्वारीघाट निवासी अभिषेक पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह बीती शाम ग्वारीघाट दर्शन करने के लिये जा रहा था। उसी समय रास्ते में पवन चक्रवती, राहुल चक्रवती व उनके दो साथियों ने उसे रोक लिया और चाकू-बंदूक अड़ाकर रुपयों की मांग करने लगे। उसने विरोध किया तो चारों मारपीट करने लगे, उसकी चीख पुकार सुन आसपास के लोग आ गये, जिसके बाद चारों मौके से भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

Exit mobile version