Site icon Yashbharat.com

जब फ्लाइट में स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी का हुआ आमना-सामना

Smriti

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात का एक ऐसा किस्सा बताया है जो काफी चौंकाने वाला है। अक्सर ही कांग्रेस पर हमला बोलने वालीं स्मृति ईरानी ने अपने एक ताजा इंटरव्यू में प्रियंका गांधी से करीब दो साल पहले एक विमान में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने खुद अपना परिचय प्रियंका को दिया था।

अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने साल 2014 में हुए एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘दो साल पहले मैं प्रियंका गांधी से मिली थी। जेट एयरवेज के एक विमान में जो चेन्नई से बेंगलुरु जा रहा था, मेरी मुलाकात प्रियंका से हुई। विमान में वह मेरे पीछे की सीट में ही बैठी थीं, मैंने पीछे मुड़कर अपना परिचय उन्हें दिया। मैंने कहा, ‘मैं स्मृति ईरानी हूं.’ प्रियंका की प्रतिक्रिया काफी सहज और विनम्र थी।’

टेक्सटाइल मिनिस्टर ईरानी ने आगे कहा, ‘राजनीति में चुनाव के ऐसी पार्टियां जो हमेशा ‘तुम जानते हो मेरे पिताजी कौन हैं’ वाली सोच में जीती आई हैं, उनके सामने हमारा कर्तव्य बनता है कि हम ही विनम्र हो जाएं. बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हमारा फर्ज है कि हम विनम्र रहें। हमें ही सामने से विनम्र होकर उन लोगों से बात करनी चाहिए।’

Exit mobile version