#MP Vidhansabha ElectionsLatest

जब पोलिंग बूथ पर खुले आम बंटा NAMO फूड, फिर हुआ ये…

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ संसदीय सीटों के लिए वोटिंग जारी है लगभग 1.53 करोड़ मतदाता 96 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे आपको बता दें कि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सीट पर मतदान हो रहा है साथ ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बूथ पर खुले आम पोलिंग बूथ पर नमो फूड का खाना वितरण करके आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, आपको बता दें कि पोलिंग बूथ पर पुलिस खुद नमो फूड लेकर आई साथ ही ये भी बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी पर पोलिंग बूथ पर नमो फूड खाना बंटवाने का भी आरोप है।

जानकरी के अनुसार बता दें कि पोलिंग बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खाने के पैकेट्स लाए गए थे, बता दें कि मामले में चुनाव आयोग ने सफाई देते हुए कहा कि इन पैकेज को भेजने वाले रेस्टोरेंट का नाम ही नमो फूड्स है। पर बताया जा रहा ही कि नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में वोटरों की खासी भीड़ है, कई वोटरों ने कहा सड़क नहीं बनने के चलते नोटा का बटन दबाया है शहीद नगर स्थित ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के चार कमरों में बिजली गुल रही एक कमरे में ही वोटिंग चल रही है, बता दें कि सेक्टर मजिस्ट्रेट धीरेंद्र यादव ने उच्च अधिकारियों से की इसकी शिकायत कर दी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य अमर सिंह साहिबाबाद के सूर्य नगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में मतदान के लिए पहुंचे उनके साथ उनकी पत्नी पंकजा सिंह भी साथ मौजूद थी।

Leave a Reply

Back to top button