जब दलित हमारे घर में साथ बैठकर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे
नेशनल डेस्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दलितों के घर जाकर भोजन करने के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया है. उमा भारती ने दलितों के साथ सामाजिक समरसता भोज में भोजन करने के इनकार कर दिया है.
छतरपुर के नौगांव के ददरी गांव में पहुंची उमा भारती ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि वह इस समरसता भोज में भोजन नहीं करेगी. वह दलित के घर खाना खाने की जगह अपने घर पर दलितों को भोजन कराएंगी और परिवार के लोगों के झूठे बर्तन उठाएंगी. उमा भारती ने कहा, “मैं भगवान राम नहीं कि उनके साथ भोजन करेंगे और वे पवित्र हो जाएंगे.”
उन्होंने कहा, “हम भगवान राम नहीं हैं कि दलितों के साथ भोजन करेंगे तो वे पवित्र हो जाएंगे. जब दलित हमारे घर आकर साथ बैठकर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे. दलित को जब मैं अपने घर में अपने हाथों से खाना परोसूंगी तब मेरा घर धन्य होगा.”

