जबलपुर में आज 33 नये कोरोना मरीज मिले, 44 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज
jabalpurआशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 4 नवम्बर को 44 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 587 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 33 नये मरीज सामने आये हैं।
आज डिस्चार्ज हुये 44 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 162 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 93.96 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 93.96 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 33 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 943 हो गई है।
बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 207 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 574 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 733 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये है।