CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना रिकवरी रेट हुआ 94.23 प्रतिशत, आज मिले 31नये मरीज

Jabalpur news आशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 42 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए। अब तक 12 हजार 251 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकव्हरी  रेट हुआ 94.23 प्रतिशत हो गया जबकि आज 31 नये कोरोना मरीज मिले ।

कोरोना से स्वस्थ होने पर शुक्रवार 6 नवम्बर को 42 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 758 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 31 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 42 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 251 हो गई है । जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 94.23 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 94.23 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 31 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार हो गई है बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 210 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 539 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 828 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये है*

Back to top button