FEATUREDjabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर से आई गुड न्यूज, ICMR से आज प्राप्त सभी 46 रिपोर्ट निगेटिव

जबलपुर। पिछले दो दिनों में दो पॉजीटिव केस आने के बाद जबलपुर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या बढ़कर 15 हो गई थी। चिंता के बीच जबलपुर वासियों के लिए आज आईसीएमआर से एक अच्छी खबर आई है यहां आज भेजे गए सभी सेम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।

आईसीएमआर लैब से आज शनिवार को अभी तक 46 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। सभी सेम्पल परीक्षण में निगेटिव पाये गये हैं। इनमें कुछ कल भेजे गये सेम्पल की रिपोर्ट भी शामिल है।

आज शनिवार को करीब पचास सेम्पल परीक्षण हेतु आईसीएमआर लैब को भेजे गये थे।शेष सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट बाद में प्राप्त होंगी।

Back to top button