Latest

जबलपुर मेडिकल कालेज वायरोलॉजी से मिली 3 रिपोर्ट पॉजिटिव

जबलपुर। संस्काधानी में देर रात मिली 29 सेम्पल की रिपोर्ट में 3 कोरोना पॉजिटिव आई हैं। मेडिकल कालेज वायरोलॉजी से यह सभी रिपोर्ट मिलीं हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शुक्रवार की रात प्राप्त हुई 29 सेम्पल की रिपोर्ट्स में तीन व्यक्तियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है ।

इनमें सिंधी केम्प बड़ी मदार टेकरी निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य 60 वर्षीय महिला एवं 16 वर्षीय किशोर तथा जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 53 वर्षीय पुरुष शामिल है ।

Back to top button