जबलपुर में 6 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में फेरी लगाने वाले शामिल
Corona yashbharat
जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। मेडीकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शनिवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट में छह व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में पाटन के वार्ड क्रमांक 6 निवासी तीन वर्ष की बालिका और 23 साल का युवक भी शामिल हैं।
दोनों यहाँ पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों के सम्पर्क में रहे हैं।
बजरिया नम्बर-सात कुरैशी मंडी दमोह से दो दिन पहले यहां उपचार के लिये आया 65 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला है।
ये दो दिन पहले यहाँ आया था और दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
इसी तरह बड़ा मदार छल्ला मैदान जबलपुर निवासी एक 36 वर्षीय और एक 32 वर्षीय व्यक्ति को भी जाँच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । दोनों लॉकडाउन के पहले फेरी लगाकर रजाई और कारपेट बेचा करते थे।
लॉकडाउन खत्म होने के बाद इन्होंने हाथ ठेले पर सब्जी बेचने का काम शुरू किया था । इस दौरान ये सब्जी बेचने आईटीआई माढ़ोताल क्षेत्र में भी जाया करते थे।
आज शनिवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में छठवां पॉजिटिव इंदिरा हाई स्कूल के पास माढ़ोताल बस्ती में रहने वाली 75 वर्षीय महिला है , जो यहाँ पूर्व में पॉजिटिव मिली 60 वर्षीय महिला के सम्पर्क में रही है ।