jabalpur

जबलपुर में 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी सभी मदिरा-भांग की दुकानें, 3 मई तक सिनेमा घर लॉक

जबलपुर।  प्रदेश में संचालित सभी मदिरा-भांग की दुकानें 20 अप्रैल तक बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय विपदा कोरोना वायरस के विस्तार पर नियंत्रण एवं बचाव के तहत यह कार्यवाही की है।

3 मई तक बंद रहेंगे सभी सिनेमा घर

राज्य शासन ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान रखते हुए मध्यप्रदेश सिनेमा अधिनियम के तहत लॉक डाउन की अवधि में 3 मई तक सभी सिनेमा घर बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। पूर्व में सिनेमा घरों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम