Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में सहायक एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों का संशोधित कार्य विभाजन

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर – कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने धान उपार्जन संबंधी महत्वपूर्ण कार्य के मद्देनजर सहायक और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के मध्य संशोधित कार्य विभाजन आदेश जारी किया है।

कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे वर्तमान प्रभार के साथ-साथ अनुभाग कुण्डम का संपूर्ण कार्य प्रभार संभालेंगी। इनकी लिंक अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोशनी पांडेय को बनाया गया है।

वहीं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन वर्तमान प्रभार के साथ तहसील मझौली का उपार्जन कार्य देखेंगी। तहसील मझौली का शेष पूर्ववत कार्य कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मीनाक्षी दुबे द्वारा ही संपादित किया जायेगा।

यहां का लिंक अधिकारी रोशनी पांडेय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी होंगी। इसके अलावा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोशनी पांडेय को तहसील पनागर का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। यहां लिंक अधिकारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुचिता दुबे को बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Exit mobile version