Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में लगातार घट रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज मिले 69 नए मरीज, 94 डिस्चार्ज

IMG 20200823 WA0012

आशीष शुक्ला…

जबलपुर – जबलपुर में पिछले 4 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है। स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अभी और सतर्क रह कर कोरोना को परास्त किया जा सकता है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार 14 अक्टूबर को 94 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 560 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 69 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 94 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 572 हो गई है। जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.91 प्रतिशत हो गया है।

अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 90.91 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 69 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11 हजार 629 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 188 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 869 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 462 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version