Sunday, May 24, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर में मंगलवार की देर रात आई जाँच में 7 और कोरोना पॉजिटिव, शादी समारोह से बनी संक्रमण चेन

जबलपुर यश भारत l मंगलवार की देर रात आई जाँच रिपोर्ट्स में 7 और व्यक्तियों में कोरोना के लक्षण पाये गये हैं ।

नये कोरोना संक्रमितों में गुलजार होटल में शादी समारोह में शामिल हुये पेशे से ड्राइवर सनातन धर्म मन्दिर के गोरखपुर निवासी व्यक्ति उम्र 46 साल,

इन्हीं के परिवार की 83 वर्षीय वृद्ध महिला और एचडीएफसी मुम्बई में कार्यरत तीन जुलाई को जबलपुर आईं परिवार की सदस्य उम्र 28 वर्ष तथा आनन्द कुंज छोटी बजरिया में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य 85 वर्ष की वृद्धा, 30 वर्ष की महिला और 61 वर्ष व 34 वर्ष के पुरुष शामिल हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम