जबलपुर में भाजयुमो की रैली के दौरान फायरिंग

जबलपुर। गणतंत्र दिवस पर निकाली गई रैली में फायरिंग की घटना हुई है। ये रैली भारतीय जनता युवा मोर्चे द्वारा निकाली जा रही थी तभी ओमती चौक के पास फायरिंग की ये घटना हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चे द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली जा रही थी। रैली में हजारों की संख्या में युवा मोर्चे के कार्यकर्ता शामिल थे। देशभक्ति गीतों के साथ रैली निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही ओमती चौक में पहुंची, यहां फायरिंग हो गई। रैली में शामिल एक युवक ने कट्टा निकालकर दनादन हवाई फायर कर दिये। ये शहर के संवेदनशील इलाकों में से है। लिहाजा फायरिंग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

इधर जैसे ही पुलिस पहुंची, फायर करने वाला युवक भीड़ का फायदा उठाते हुए गायब हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version