Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में बुधवार देवउठनी एकादशी के दिन कम हुई कोरोना की रफ्तार, मिले 48 नए मरीज

Jabalpur rail station

जबलपुर, आशीष शुक्ला। आज बुधवार देव उठनी एकादशी के दिन जबलपुर में कोरोना संक्रमण से थोड़ी राहत मिली। कोरोना से स्वस्थ होने पर बुधवार 25 नवम्बर को 46 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 899 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 48 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 46 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार 038 हो गई है और रिकवरी रेट 93.32 प्रतिशत हो गया है।

कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 48 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 970 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 221 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 711 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 713 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version