jabalpurLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदते निकली कार, 7 गम्भीर

जबलपुर। जबलपुर में रात कोई साढ़े 10 बजे एक बड़ा हादसा घटित हुआ। यहां एक अनियंत्रित ओपल कोरसा कार फुटपाथ पर सो रहे मजदूरो को कुचलते हुए निकल गई।

IMG 20180519 WA0004

इस हादसे में 7 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसा एसबीआई से दीनदयाल चौक के बीच घटित हुआ। यहां तेज गति से भाग रही एक ओपल कोरसा कार का चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ पर सो रहे लोगों जो सभी मजदूर बताए गए उन पर अनियंत्रित कार जा चढ़ी।

IMG 20180519 WA0006

घटना स्थल पर हुजूम इकठा हो गया। 4 घायलों को स्वस्तिक हॉस्पिटल जबकि 3 को सेल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल के साथ एसपी शशिकांत शुक्ला भी पहुंच गए। आरोपी चालक कार छोड़ कर फरार हो गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply