Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में फिर 2 बुजुर्ग मरीजों का कोरोना से निधन

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला..

जबलपुर यशभारत। जबलपुर में आज देर शाम चिंता जनक खबर आई यहां एक महिला सहित 2 बुजुर्ग कोरोना से जंग हार गए।

नेपियर टाउन निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोनावायरस के चलते आज मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला हृदय की बीमारी से पीड़ित थी जिसका कई महीनों से इलाज चल रहा था स्थिति खराब होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट भी कराया गया जो पॉजिटिव पाया गया।

इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गईl
वहीं फूटाताल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग इलाज के दौरान आज मेडिकल अस्पताल में मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग कई दिनों से बीमार चल रहे थे उन्हें सांस लेने मैं तकलीफ होने के कारण उनका करोना टेस्ट कराया गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई इलाज के दौरान आज शाम उनकी मृत्यु हो गई।

Exit mobile version