FEATUREDjabalpur

जबलपुर में फिर आये 6 कोरोना पॉजिटिव, छोटी ओमती के एक परिवार के 3 सदस्य शामिल

जबलपुर, (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला)। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब और आईसीएमआर की एनआईआरटीएच लैब से आज गुरुवार की दोपहर मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के छह और पॉजिटिव केस सामने आये हैं ।

नये कोरोना संक्रमितों में छोटी ओमती में राम मंदिर के पीछे रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं । इनमें पूर्व में पॉजिटिव मिली महिला का 25 वर्षीय पुत्र और पति उम्र 51 साल तथा 25 वर्ष की आयु का परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल है।

एक ही परिवार के इन तीन सदस्यों के अलावा कोरोना पॉजिटिव मिले तीन अन्य व्यक्तियों में बलराम आटा चक्की के सामने प्रेमसागर पुलिस चौकी के पास रहने वाला 15 साल का किशोर, आईटीआई चुंगी के पास राजीव गांधी नगर निवासी 27 वर्षीय महिला तथा शांति नगर दमोह नाका राजीव गांधी वार्ड निवासी 53 वर्ष का पुरुष शामिल है।

Back to top button